हाथरस में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हिंसा का वीडियो वायरल, देखें

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शनिवार को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान सिकंदरारऊ जमकर हिंसा हुई। सिकंदरारऊ में मतगणना के दौरान जब सपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के बराबर वोट आ गए तो वहां जमकर पथराव और फायरिंग हुई। सपा प्रत्याशी सुदामा देवी का बेटा बंटी यादव भी पत्थरबाजी में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद देर तक वहां तनावपूर्ण हालात थे। पुलिस शाम तक स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई थी। वहीं लॉटरी सिस्टम के आधार पर सपा प्रत्याशी सुदामा देवी को विजयी घोषित कर दिया गया। दोनों प्रत्याशी के 39-39 वोट आए थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बंटी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 35 उपद्रवी पुलिस की हिरासत में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ