पल्‍स ऑक्‍सीमीटर, डिजिटल थर्मामीट जैसे पांच उपकरण होंगे सस्‍ते, मार्जिन में 70% की कटौती

सरकार ने कोविड-19 के इलाज में इस्‍तेमाल होने वाले पल्‍स ऑक्‍सी मीटर और डिजिटल थर्मामीटर जैसे पांच प्रमुख चिकित्सा उपकरणों के व्यापार मार्जिन को 70% तक सीमित करके कीमतों में कटौती कर दी है. पांच चिकित्सा उपकरणों की घटी हुई कीमतें 20 जुलाई से प्रभावी होंगी. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 2013 डीपीसीओ के अनुच्छेद 19 के तहत मिले विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए पांच चिकित्सा उपकरणों ऑक्सीजनोमीटर, ग्लूकोज मीटर, बीपी मॉनिटर, नेबुलाइजर्स और डिजिटल थर्मामीटर के व्यापार मार्जिन को सीमित करने का कदम उठाया है. एनपीपीए ने अपने आदेश में कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए इन चिकित्सा उपकरणों के व्यापार मार्जिन को नियंत्रित करने की आवश्‍यकता महसूस की जा रही थी, ताकि इन उपकरणों को आम लोगों की पहुंच के दायरे में लाया जा सके. प्राधिकरण ने बताया कि निर्माताओं, वितरकों, आयातकों से एकत्र किए गए डेटा के मुताबिक वितरक से लेकर खुदरा ग्राहक से लिए जाने वाले अधिकतम खुदरा मूल्‍य (एमआरपी) के बीच इन पांच चिकित्सा उपकरणों के लिए मौजूदा व्यापार मार्जिन 709% तक पाया गया, जिसे देखते हुए यक कदम उठाया गया है. NPPA, trade margin, pulse oximeter, nebuliser, digital thermometer, COVID-19, treatment

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ