रविवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायल बारात की बस में सवार थे। बारात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगरा हाईवे पर मझावली के पास से गुजरते समय बारात की बस का टायर पंक्चर हो गया। चालक और हेल्पर नीचे उतर कर टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच पीछे से आई एक निजी बस बारात की बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। इससे बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी पहुंचाया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.