प्रशासन से कोई राहत नहीं मिली है। इनमें से 30 घर पीएम आवास योजना के तहत बनाये गए थे। यूपी के 12 जिलों में नदियां उफान पर है। बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है।
शारदा नदी में मकानों को डूबता देखकर बचे मकानों के मालिक अपने घरों को स्वयं तोड़ने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, इससे मकान से निकलने वाली ईंट, सरिया और दूसरे सामान का इस्तेमाल फिर से घर बनाने किया जा सकता है। खेतों में पानी भरने से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पर अभी तक जिला प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.