यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा में दी। मंत्रालय ने लिखित जवाब में बताया है कि 30 अप्रैल 2021 तक कुल 60,92,264 भारतीयों को देश वापस लगाया गया है। पिछले साल कोरोना महामारी में अधिकतर देशों ने सख्त लॉकडाउन और पाबंदियों की घोषणा की। ऐसे में दुनिया के कई देशों में लाखों भारतीय फंस गए। सरकार ने इन्हें वापस लाने के लिए 'वंदे भारत मिशन' की शुरुआत की थी। विशेष विमानों के जरिए लोगों को वापस लाया गया था। हालांकि, यात्रियों को इसका किराया वहन करना पड़ा था।
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से 35 सौ से अधिक भारतीय नागरिकों की विदेशों में मौत हो गई।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.