जानकारी के अनुसार, पटना निवासी लिजा और दरभंगा निवासी नवीन 5 दिन पहले ही किराये के इस मकान में रहने के लिए आए थे। लिजा संगीत की टीचर थी। बताया जाता है कि आने के बाद से ये दोनों बाहर दिखाई नहीं दिए। जब पड़ोसियों को गुरुवार को घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन के हाथ में बिजली का नंगा तार लिपटा हुआ था जो पंखे से लगा था। ऐसा माना जा रहा है कि उसने करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन बेहद सड़ी हालत में पाई गई लिजा की मौत के कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन का मानसिक स्वास्थ्य पहले ही ठीक नहीं था, जिसका इलाज भी हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में लेकर परिजनों को घटना के विषय में सूचित कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.