जून में 21% बढ़कर 2,576 करोड़ रुपये पहुंचा फास्‍टैग से टोल संग्रह

टोल वसूली के काम में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई फास्‍टैग की व्‍यवस्‍था कामयाबी की ओर बढ़ती नज़र आ रही है. जून 2021 में फास्‍टैग के माध्यम से टोल संग्रह बढ़कर 2,576 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो मई के मुकाबले 21% अधिक है. हालांकि, टोल संग्रह अप्रैल और मार्च के स्‍तर से कम 2,576 करोड़ रुपये ही रहा. अप्रैल में टोल संग्रह 2,776 करोड़ था और मार्च में यह 3082 करोड़ था. टोल संग्रह में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लॉकडाउन की पाबंदियां हटाने के कारण देखने को मिली है. इससे पहले मई में मासिक आधार पर टोल संग्रह में लगभग 23% की गिरावट आई थी. इंडियन फाउंडेशन ऑफ ट्रांसपोर्ट रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आईएफटीआरटी) के अनुसार जून में भारतीय अर्थव्यवस्था के खुलने के चलते ट्रकों के आवागमन बढ़ोतरी हुई है. जून में यह 75 फीसदी पर आ गया, इससे पहले मई में यह मई में 65 फीसदी था.फास्‍टैग से ट्रांजेक्‍शन की संख्या भी जून में बढ़कर 15.786 करोड़ पर पहुंच गई, जो मई में लगभग 11 करोड़ थी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा फरवरी में फास्टैग लागू करने के बाद जून में कुल टोल टोल कलेक्शन का 95% फास्टैग से प्राप्‍त हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ