2 अरब ज्‍यादा की ड्राई फ्रूट्स ठगी के मास्टरमाइंड मोहित पर केस दर्ज

दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दो अरब रुपये से अधिक की ड्राई फ्रूट्स ठगी मामले में मास्टरमाइंड मोहित गोयल और सुमित यादव सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने दिल्ली के एक व्यक्ति से भी 4 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसी मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2021 को मोहित गोयल और ओमप्रकाश जांगिड़ को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने सेक्टर-62 स्थित कोरेंथम टॉवर में दुबई ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइस हब नाम से फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बना रखी थी। ये लोग देशभर की विभिन्न फर्मों से मेवे, तेल, मसाले खरीदते थे। फर्म संचालकों का विश्वास जीतने के लिए करीब 40 प्रतिशत कैश एडवांस के रूप में दे देते थे, फिर उनसे लाखों रुपये के मेवे व अन्य सामान लेकर उन्हें बकाया रकम नहीं देते थे। इस तरह आरोपियों ने देशभर के सैकड़ों लोगों से दो अरब से ज्यादा की ठगी की थी। इस मामले में मास्टरमाइंड मोहित सहित कई आरोपी जेल में हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया 9 जुलाई को दिल्ली ईओडब्ल्यू ने मयूर विहार दिल्ली निवासी राकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ