देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के साथ ही ऑटो सेक्टर की सेहत में सुधार दिखाई देने लगा है. जून में गाड़ियों की बिक्री में दर्ज की गई वृद्धि इसका स्पष्ट संकेत दे रही है.
वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले माह देश में यात्री वाहनों की बिक्री 1,84,134 यूनिट्स हो गई, जो मई 2021 में 85,733 यूनिट्स थी.
आंकड़ों के मुताबिक देश के 1498 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों यानी आरटीओ में 1,295 से वाहन रजिस्ट्रेशन के आंकड़े जमा किए गए.
इन आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 9,30,324 यूनिट्स हो गई, जो मई में 4,10,757 यूनिट्स थी.
इसी तरह व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 17,534 यूनिट्स से बढ़कर जून में 35,700 यूनिट्स हो गई. इनमें तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 14,732 यूनिट्स हो गई, जो मई में 5,215 यूनिट्स थी.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.