भारत-श्रीलंका सीरीज पर कोविड का साया, अब 13 से शुरू नहीं होंगे मैच

भारत-श्रीलंका के बीच क्रिकेट सीरीज कोरोना के कारण अब समय पर नहीं शुरू हो सकेगी. श्रीलंका के डाटा एनालिस्ट और बैटिंग कोच के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यक्रम को री-शेड्यूल किया जा रहा है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वनडे सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी. अब इसे 17 जुलाई से शुरू किया जा सकता है. दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और तीन मैच मैच की सीरीज खेलनी है. शिखर धवन के नेतृत्व में भारतीय श्रीलंका के दौरे पर है. क्रिकबज की खबर के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड शनिवार को सीरीज का नया शेड्यूल जारी कर सकता है. शुक्रवार को बोर्ड ने बताया कि डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन पॉजिटिव आए हैं. इससे पहले बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इंग्लैंड से लौटने वाले टीम के अन्य खिलाड़ी क्वारंटीन में हैं. ऐसे में भारत-श्रीलंका वनडे मैच 13 जुलाई को शुरू न होकर अब 17, 19 और 21 जुलाई को खेले जा सकते हैं. वहीं टी20 के मुकाबले 24, 25 और 27 जुलाई को हो सकते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ