पीएम फसल बीमा योजना में इस साल इन 10 फसलों का होगा बीमा, 31 तक आवेदन कर सकते हैं

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई तक खरीफ सीजन की अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं. किसानों को बीमा कवर की राशि का सिर्फ 2 फीसदी प्रीमियम के रूप में देना होगा. एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) के मुताबिकइनमें धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, तिल, सोयाबीन और मूंगफली शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, सूखा, भू-स्खलन, प्राकृतिक आग, तूफान, ओलावृष्टि और चक्रवात के कारण फसल नुकसान को बीमे में कवर किया जाएगा. इसके अलावा इस फसल बीमें में किसानों को उपज में कमी होने पर योजना के प्रावधान और राज्य सरकार की ओर से जारी की जाने वाली अधिसूचना के आधार पर क्षतिपूर्ति दी जाएगी. बता दें कि पीएम फसल बीमा योजना को अब सरकार ने स्वैच्छिक कर दिया है. स्वैच्छिक किए जाने के बावजूद हर साल 5.5 करोड़ से अधिक किसान इस स्कीम से जुड़ रहे हैं. बीमा कराने के लिए यहां करें संपर्क ● बैंक की शाखा, जहां आपका खाता हो. सहकारी समिति में भी यह सुविधा मिल सकती है. - ● ग्राहक सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर से भी बीमा करा ले सकते हैं. -क्रॉप ● इंश्योरेंस ऐप के जरिये भी इसका लाभ लिया जा सकता है. ●
एआईसी के अधिकृत प्रतिनिधि या कार्यालय के जरिये भी यह बीमा हो सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ