दुनिया का का सबसे टैबलेट आईपैड प्रो अब एम 1 चिप के साथ और भी तेज व दमदार हो गया है. एप्पल द्वारा खुद विकसित की गई एम 1 चिप ने आईपैड प्रो की परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बना दिया है.
लुक और डिजाइन
आईपैड प्रो 2021 के 11-इंच और 12.9-इंच मॉडल अब नई एम 1 चिप के साथ उपलब्ध हैं. हालांकि आईपैड प्रो का यह नया अवतार डिजाइन और लुक के मामले में पिछले मॉडल जैसा ही है. वजन और मोटाई (थिकनेस) में भी मामूली सा ही अंतर है.
बेहतर हुआ मैजिक कीबोर्ड
आईपैड प्रो एम 1 में एप्पल ने कीबोर्ड को बेहतर बनाया है. एम मिलीमीटर से भी कम की सटीकता के साथ यह पिछले वर्जन से बेहतर और स्पेसिफिक हो गया है. सिल्वर मॉडली में सफेद और स्पेस ग्रे मॉडल में ब्लैक की बोर्ड दिया गया है.
लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले
आईपैड प्रो की स्क्रीन ओएलईडी न होकर भी उसकी टक्कर का ही डिस्प्ले देती है. इसकी वजह है इसमें इस्तेमाल की गई लिक्विड रेटिना एक्सडीआर तकनीक, जो इसे काफी हाई कंट्रास्ट रेंज प्रदान करती है। इसकी ब्राइटनेस जरूरत के मुताबिक खुद से एडजस्ट हो जाती है. डिस्प्ले 1,600 निट्स ब्राइटनेस देने में सक्षम है. हालांकि 11 इंच आईपैड प्रो एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ नहीं आता.
कैमरे में खास फीचर
आईपैड प्रो के 11-इंच और 12.9 इंच मॉडल में क्रमश: 12 और 10 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिए गए हैं, जो वाइड एंगल कवरेज देते हैं. इसके अलावा 12 एमपी फ्रंट कैमरा भी आज के दौर में वीडियो कॉल और कॉन्फ्रेंसिंग की जरूरतें पूरी करने में सक्षम है. इसमें वीडियो कॉल के लिए खास फीचर दिया गया है, जिसकी बदौलत आपके हिलने डुलने पर भी आपका चेहरा फोकस में रहता है.
तेज परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग
एम 1 चिप को आईपैड प्रो की सबसे बड़ी खूबी या यूएसपी कहा जा सकता है. इसकी ताकत का अहसास तब होता है, जब आप अपने आईपैड पर प्रोफेशनल फोटो या वीडियो एडिटिंग का काम करते हैं. इसके अलावा इसने मल्टी टास्किंग को भी काफी तेज बना दिया है. 5जी नेटवर्क पर इसकी स्पीड देखते ही बनती है. हालांकि इसमें आईपैड ओएस 15 का भी काफी हाथ है.
रैम व स्टोरेज
आईपैड प्रो के नए अवतार में 16 जीबी रैम एम 1 प्रोसेसर को अपनी पूरी ताकत के साथ काम करने का मौका देती है. इसका 2 टीबी का स्टोरेज भी टैबलेट के हिसाब से बहुत अधिक है. यह उन प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी है जिन्हें काफी बड़ी-बड़ी फ़ाइलों के साथ काम करना होता है.
कीमतें
नए 11-इंच आईपैड प्रो की कीमत 68,305 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12.9-इंच आईपैड प्रो की कीमत 94,905 से शुरू होती है.
Apple, Apple iPad Pro 2021, M1 chip, world’s fastest tablet, Magic Keyboard, Liquid Retina XDR display
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.