एलन मस्क की दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) को टक्कर देने के लिए उसकी चिर प्रतिद्वंद्वी कंपनी ट्रिटॉन (Triton) भारत में भी आ पहुंची है।
टेस्ला द्वारा बंगलुरु में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट व R&D सेंटर शुरू करने के फैसले के बाद अब ट्रिटॉन (Triton) ने तेलंगाना में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है.
ट्रिटॉन ने तेलांगाना के संगारेड्डी जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक MoU साइन किया है.
इसके तहत कंपनी जहीराबाद स्थित नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इकनॉकि जोन (NIMZ) में 2,100 करोड़ रुपये के निवेश से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी.
तेलंगाना के आईटी एंड उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि राज्य में ट्रिटॉन का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होने से कम से कम 25,000 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.
इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कंपनी अगले 5 साल में 50,000 से अधिक इलेक्ट्रिक सेमी-ट्रक, कारें, लग्जरी SUVs और इलेक्ट्रिक रिक्शा का उत्पादन करेगी.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कंपनियों से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए इन्सेंटिव से साथ सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराएगी, साथ ही जल्द से जल्द प्रोजेक्ट्स को अप्रूवल देगी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.