जम्मू के एयरबेस पर शनिवार देर रात ड्रोन के जरिये किए गए आतंकी हमले के बाद सोमवार को तड़के फिर सेना कैंप के ऊपर ड्रोन जैसी चीज देखे जाने का दावा किया गया है.
जानकारी के अनुसार जम्मू के कालूचक छावनी इलाके में सोमवार अलसुबह करीब 3 बजे एक ड्रोननुमा चीज सैन्य कैंप के ऊपर से गुजरती हुई देखी गई. इसके बाद सेना के जवानों ने उसपर 20-25 राउंड फायरिंग की.
ड्रोन देखे जाने के बाद सेना की ओर से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना के जवान कैंप के भीतर और आसपास के इलाकों में उस जगह को तलाश रहे हैं, जहां ड्रोन के गिरने की संभावना है.
माना जा रहा है कि अगर ड्रोन को गोली लगी होगी तो वो नीचे गिरा होगा. ऐसे में उसकी तलाश की जा रही है, ताकि और जानकारी हासिल की जा सके.
बता दें कि शनिवार देर रात आतंकियों ने अनमैंड एरियल व्हीकल (यूएवी) यानी ड्रोन की मदद से एयरबेस पर विस्फोटक गिराया था.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.