डाकिया से अब घर बैठे अब करा सकेंगे कार-बाइक का इंश्‍योरेंस


कोरोना महामारी में वाहनों का बीमा कराने में हो रही दिक्‍कतें अब दूर होने वाली हैं. डाक विभाग यानी  इसके लिए एक नहीं पहल करने जा रहा है. अगले महीने से देशभर में शुरू हो जाएगी. पोस्ट ऑफिस की इस खास सुविधा से घर बैठे ही बाइक और कार का इंश्योरेंस कराने की सुविधा मिलेगी. 


इस सुविधा के लिए पोस्ट ऑफिस ने फिलहाल दो बीमा कंपनियों सेबजाज आलियांज और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस से करार किया है. घर बैठे इंश्‍योरेंस की इस सुविधा के लिए पोस्ट मैन लोगों के घर आएगा और जरूरी कागजात लेकर और वाहन की कंडीशन आदि देख कर बाइक और कार का इंश्योरेंस मुहैया कराया जाएगा. 


एक अधिकारी के मुताबिक शुरुआत में इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी में दिया जाएगा. योजना सफल रहने पर इसे दूसरे शहरों में भी शुरू किया जागएगा.इसके लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस से संपर्क करना होगा या 155299 पर कॉल कर पोस्टमैन को अपने घर बुलाना होगा. 


इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता होना चाहिए. क्योंकि इसके खाते से ही बीमा पॉलिसी का प्रीमियम और उसके खर्च का भुगतान होगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ