ये दमदार बीज झेल लेंगे मौसम की हर मार, बर्बाद नहीं होगी फसल


मौसम की मार और जलवायु की प्रतिकूलता से फसल बर्बाद होने के चिंता से किसानों को निजात दिलाने के लिए सरकार एक महत्‍वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने प्रोटीन, आयरन, जस्ता और विटामिन ए जैसे पोषक तत्वों में प्रचुर विभिन्न फसलों के बीज तैयार किए हैं. ये बीज रोगों, कीटों, सूखा, लवणता और बाढ़ जैसी प्रतिकूलताओं और मौसम की मार को बेहतर ढंग से झेलने में सक्षम हैं। इन बीजों के इस्‍तेमाल से किसानों की फसलें इन स्थितियों में बर्बाद नहीं होंगी इसके अलावा यह फसल अन्‍य बीजों की तुलना में कम समय में ही पक कर तैयार भी हो जाएगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्‍होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए ताजा प्रोत्साहन उपायों की घोषणा के दौरान यह जानकारी दी.वित्‍त मंत्री ने बताया कि पोषक तत्व भरपूर बीजों वाली फसलों की 21 किस्‍मों के उन्‍नत बीज जल्‍द ही किसानों के लिए उपलब्‍ध हो जाएंगे, जिससे खेती की लागत घटेगी और किसानों का मुनाफा बढ़ेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ