देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया जुलाई से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है.
कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बतया है कि उत्पादन लागत बढ़ने का भार कस्टमर्स पर डालना जरूरी हो गया है.
कारों की कीमतों में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों के लिए अलग होगी. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किस मॉडल के दाम कितने बढ़ेंगे.
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि पिछले एक वर्ष में कंपनी के व्हीकल्स की कॉस्ट बढ़ी है. इस वजह से कंपनी के लिए अतिरिक्त कॉस्ट का कुछ भार कस्टमर्स पर कीमत में बढ़ोतरी कर डालना जरूरी हो गया है.
बता दें कि इससे पहले मारुति ने अप्रैल में भी कारों की कीमत बढ़ाई थी. इससे पहले साल की शुरुआत में भी मूल्य वृद्धि हुई थी. कंपनी ने पिछली बार कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.