खरीफ बुआई में किसान आजमाएं कृषि वैज्ञानिकों की ये उपयोगी सलाह



खरीफ सीजन में अलग अलग फसलों की बुवाई के लिए कृषि विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा सम-सामयिक सलाह जारी की गई है। 


धान की खेती करने वाले किसानों क लिए सलाह धान का थरहा डालने या बुवाई से पूर्व स्वयं उत्पादित बीजों को 17 प्रतिशत नमक घोल में उपचारित करने की सलाह दी गई है | 


धान की कतारों में बोनी करते वक्त प्रति हैक्टेयर के मान से 80 से 90 किलो बीज का उपयोग करना तथा कतार के कतार के बीच 20 सेंटीमीटर की दूरी रखना बेहतर होगा | 


अरहर की खेती करने वाले किसानों के लिए सलाह इसी तरह अरहर की शीघ्र पकने वाली किस्मों की कतार बुआई करते समय कतारों के बीच 7 सेंटीमीटर एवं पौधों की दुरी 15 सेंटीमीटर रखने की सलाह दी गई है | 


मध्यम अवधि वाली अरहर की फसल की बोनी में कतार से कतार की बीज की दुरी 90 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दुरी 20 सेंटीमीटर रखने को कहा गया है | 


मक्का की बुआई करने वाले किसानों के लिए सलाह मक्का की कतार बुआई करते समय कतार से कतार की दुरी 60 से 75 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दुरी 20 से 25 सेंटीमीटर रखना चाहिए | 


मक्का की संकर किस्में: ए एच-421,ए एच-58 तथा उन्नत किस्में: पूसा कम्पोजिट-3,पूसा कम्पोजिट-4 बीज खरीदें।  बीज की मात्रा 20 किलोग्राम/हैक्टर रखें। 


मक्का में खरपतवार नियंत्रण के लिए एट्राजिन 1 से 1.5 किलोग्राम/हैक्टर 800 लीटर पानी में घोल कर छिडकाव करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ