म्‍यूचुअल फंड के मैदान में उतरी फ्लिपकार्ट, पेश किया नवी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड

ऑनलाइन शॅपिंग स्‍टोर चलाने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही आपको म्‍यूचुअल फंड में निवेश का भी मौका देने जा रही है। फ्लिपकार्ट सबसे सस्ता इंडेक्स फंड लॉन्च करने जा रही है. इस फंड का नाम नवी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड होगा और यह अब तक का सबसे सस्ता फंड होगा. नवी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड का नया फंड ऑफर (NFO) 3 जुलाई से 12 जुलाई के बीच निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. कंपनी के सह-संस्थापक सचिन बंसल ने इस फंड की घोषणा की है, जो कि एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम के तौर पर पेश किया जा रहा है. कम शुल्‍क और लागत के चलते कंपनी ने इसे सबसे सस्‍ता फंड बताया है। फंड का टोटल एक्सपेंस रेशियो (TER) 0.06 फीसदी होगा. इसका अभिप्राय निवेशकों से ली जाने वाली एसेट मैनेजमेंट फीस और अन्य खर्च से होता है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी इंडेक्स फंड 0.10 फीसदी TER के साथ इस श्रेणी में सबसे सस्ता फंड था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ