अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक रहेगी रोक, DGCA ने जारी किया आदेश

अगर आप अगले महीने विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है. हालांकि यह प्रतिबंध उन अंतरराष्ट्रीय कार्गो (माल वाहक) उड़ानों पर लागू नहीं होंगे जिन्हें डीजीसीए ने उड़ान की अनुमति दी है. डीजीसीए ने इसे लेकर जारी किए गए अपने आदेश में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जुलाई, 2021 तक लागू रहेगा. आदेश में यह भी कहा गया है कि कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा मामले के आधार पर चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ