काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह 27 जून से दोबारा खुलेगा भक्‍तों के लिए


द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में रविवार से भक्त एक बार फिर से पूजा-पाठ कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर लगे पाबंदी को हटा दिया है। 


27 जून से मंगला आरती के बाद गर्भगृह में प्रवेश कर भक्त बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर पाएंगे। हालांकि इस दौरान भक्तों को सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।हैंड सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिग के नियमों के अलावा मंदिर में प्रवेश के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के किसी भी भक्त को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।


कोरोना के दूसरी लहर का प्रकोप थमता दिखने पर मंदिर में झांकी दर्शन की व्यवस्था को खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है।


बता दें कि वाराणसी में अप्रैल के महीने में कोरोना की दूसरी लहर के कारण 10 अप्रैल को गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके अलावा मंगलाआरती से भी भक्तों को दूर रखा गया था। संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो मंदिर प्रशासन ने 15 अप्रैल से मंदिर में झांकी दर्शन के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की बाध्यता लागू की थी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ