![]() |
| Piaggio India opens first Motoplex showroom, Aprilia, Vespa and Moto Guzzi two-wheelers to be sold |
इटली की ऑटो दिग्गज पियाजियो ग्रुप की 100% सब्सिडिएरी, पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. ने दिल्ली के पहले मोटोप्लेक्स शोरूम भवानी ऑटो का शुभारंभ किया है। कंपनी ने उच्च-प्रदर्शन वाले और लक्ज़री 2-व्हीलर्स की तेजी से बढ़ रही मांग को पूरा करने के लिए उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है। इस प्रीमियम शोरूम में एप्रिलिया पोर्टफोलियो की पूरी रेंज, मोटो गुज्ज़ी पोर्टफोलियो का चुनिंदा हिस्सा और स्टाइलिश वेस्पा स्कूटर्स मिलेंगे।
ग्राहकों को यहां आने पर एक खास अनुभव मिलेगा और उन्हें ब्रांड के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। नये मोटोप्लेक्स शोरूम की घोषणा पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. में 2-व्हीलर डॉमेस्टिक बिजनेस (आईसीई) के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अजय रघुवंशी और 2-व्हीलर मार्केटिंग एण्ड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अपूर्व सैगल की मौजूदगी में हुई है।
इस आयोजन में 51 ग्राहकों ने नई लॉन्च की गई एप्रिलिया आरएस 457 की डिलीवर भी ली। यह पियाजियो इंडिया के 2-व्हीलर नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उत्तर भारत में ग्राहकों को सेल्स एवं आफ्टरसेल्स का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
एप्रिलिया और मोटो गुज्ज़ी की सीबीयू (कम्पलीटली बिल्ट यूनिट) प्रोडक्ट्स नीचे दिए गए हैं :
एप्रिलिया की चार यादगार बाइक्स
एप्रिलिया आरएसवी4 फैक्ट्री: यह सिर्फ एक मोटरसाइकल नहीं है; यह रास्ते पर फोकस करने वाली एक मशीन है, जिसे ज्यादा गति के लिये सावधानी से बनाया गया है। एरोडायनैमिक लाइंस सटीक तरीके से हवा को काटती हैं, जबकि दमदार वी4 इंजन बेजोड़ ताकत देता है। इसके थ्रॉटल का हर ट्विस्ट उन राइडर्स के खास क्लब में जगह बनाता है, जिन्हें अधिकतम गति चाहिये।
एप्रिलिया आरएस660: यह गाड़ी स्पोर्टीनेस और आधुनिक डिजाइन का बिलकुल सटीक संतुलन देती है। आरएस660 न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि रोजाना की राइडिंग के लिये बनी एक रोमांचक मशीन है। एप्रिलिया की रेसिंग की समृद्ध धरोहर इसके डीएनए में बसती है। इसमें रेसट्रैक की जानकारी को सड़क पर यादगार अनुभव में बदला जाता है।
एप्रिलिया टुओनो 660: टुओनो 660 एक दमदार मशीन है, जिसे अर्बन राइडिंग के लिये बनाया गया है। इसका सस्पेंशन पूरी तरह से एडजस्ट हो सकता है और इसकी बेजोड़ ताकत आपको बेमिसाल प्रदर्शन के साथ शहर के हर परिवेश पर हावी कर सकती है। यह मोटरसाइकल शहरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।
एप्रिलिया टुआरेग 660: एडवेंचर की इच्छा को नकारा नहीं जा सकता और टुआरेग 660 इसका शानदार जवाब है। यह मजबूत मशीन आसानी से किसी भी रास्ते में आसानी से चलती है, चाहे घुमावदार पहाड़ी रास्ते हों या रेतीले रेगिस्तान। टुआरेग में एडवेंचर के शौकीनों को एक बढि़या साथी मिलेगा। यह मशीन दुर्गम क्षेत्रों में आरामदायक है और सड़क पर भी आसानी से दौड़ती है।
मोटो गुज्ज़ी मोटरसाइकल्स:
मोटो गुज्ज़ी वी7 स्टोन: वी7 स्टोन क्लासिक स्टाइल और आधुनिक खूबियों का सबसे बढि़या संगम है। यह एक उम्दा बाइक है, जिसकी मजबूत पहचान है। यह अपनी खूबसूरती और अनूठी स्टाइल से सभी का ध्यान खींचती है। वी7 स्टोन में नई सड़कों को खोजने और नई-नई जगहों की यात्रा करने के लिये 850 सीसी की पूरी आजादी मिलती है।
मोटो गुज्ज़ी वी85 टीटी: वी85 टीटी के पास दोनों संसारों की सबसे बेहतरीन खूबियां हैं। आजादी और नई-नई जगहों की यात्रा करने की इच्छा से प्रेरित एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के अलावा यह बाइक बड़ी ही सादगी और स्टाइल के साथ छोटी/ लंबी दूरी की सड़क यात्रा करना आसान बनाती है। वी85 टीटी में 853 सीसी का इंजन है, जिसकी अधिकतम ताकत 76एचपी है और अधिकतम टॉर्क वैल्यू 5000 आरपीएम पर 82एनएम रहती है।
मोटो गुज्ज़ी वी85 स्ट्राडा: शहर में तेज गति से बाइक चलाइये या शहर के बाहर यात्रा कीजिये। वी85 स्ट्राडा बेहद लाइट और एजाइल है और एडवेंचर के लिये खास अपराइट पोजिशन के साथ ज्यादा आराम और मजा देती है। मोटो गुज्ज़ी की यह पर्सनैलिटी स्लीक और आधुनिक शहरी स्टाइल वाली है। इसमें कास्ट अलॉय व्हील्स, लो फ्रंट मड गार्ड, रोड़ ट्रीड टायर तथा दो अर्बन इम्प्रिंट कलर्स- नेरो इसोला और ग्रिजियो ब्रेरा हैं।
मोटो गुज्ज़ी वी85 टीटी ट्रैवल: वी85 टीटी का एडवेंचर वाला वोकेशन उसके ट्रैवल वर्जन पर जोर देता है, जिसमें मिशलिन एनाकी एडवेंचर टायर और एडवेंचर टूरिंग इक्विपमेंट स्टैण्डर्ड है। इन सबके साथ आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है। टूरिंग के लिये जरूरी एसेसरीज में हायर टूरिंग विंडस्क्रीन, स्लिम साइड पैनियर्स का पेयर, हीटेड हैण्ड ग्रिप्स, सेंट्रल स्टैण्ड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी सिस्टम मोटो गुज्ज़ी मिया शामिल है।
सीबीयू के अलावा, भवानी ऑटो मोटोप्लेक्स डीलरशिप में जेडएक्स, वीएक्सएल और एसएक्सएल के वेस्पा स्कूटर पोर्टफोलियो तथा एप्रिलिया आरएस457 स्पोर्ट्स मोटरसाइकल एवं एप्रिलिया एसआर और एप्रिलिया एसएक्सआर के एप्रिलिया स्कूटर पोर्टफोलियो की बिक्री की जाएगी।
उत्तर भारत पियाजियो इंडिया की 2-व्हीलर नेटवर्क विस्तार रणनीति के लिये अहम है, क्योंकि वहाँ उच्च-प्रदर्शन वाले, स्टाइलिश एवं विश्व-स्तरीय उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। पियाजियो इंडिया ने भारत में गुणवत्ता के वैश्विक मानकों की पेशकश कर मोटोप्लेक्स शोरूम और आफ्टरसेल्स सर्विस लॉन्च की है। यह वेस्पा, एप्रिलिया और मोटो गुज्ज़ी ब्राण्ड्स के यूरोपियन स्वभाव से मेल खाती है और ग्राहकों बेहतरीन अनुभव देती है। इसके लिए विशिष्ट कर्मचारियों की भर्ती करने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है और खास तरीके से डिजाइन किये गये उपकरण वाहनों की सर्विसिंग के लिये हैं। इससे सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों को दुनिया के किसी भी मोटोप्लेक्स शोरूम की तरह शानदार सर्विस मिले।
पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. में 2-व्हीलर डोमेस्टिक बिजनेस (आईसीई) के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अजय रघुवंशी ने कहा,
‘‘राजधानी में अपना पहला मोटोप्लेक्स शोरूम खोलकर हमें बेहद खुशी हो रही है। यह हमारे ग्राहकों के लिये मोटरसाइकल एवं स्कूटर के स्वामित्व का अनुभव क्रांतिकारी बनाने के सफर की शुरूआत है। दिल्ली हमेशा से हमारे लिये एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है, क्योंकि यहाँ उपभोक्ता प्रीमियम ब्राण्ड्स को लेकर उत्साहित रहते हैं और स्टाइलिश तथा उच्च-प्रदर्शन वाले टू-व्हीलर्स चाहते हैं। भवानी ऑटो दिल्ली की पहली मोटोप्लेक्स डीलरशिप है और बहुत जल्दी हम देश के उत्तरी भाग में दूसरे मोटोप्लेक्स को लॉन्च करेंगे। हम बेहद प्रतीक्षित एप्रिलिया आरएस457 की एक ही दिन में 51 डिलीवरी कर रहे हैं और यह उपभोक्ता की मांग तथा हमारे उज्जवल भविष्य का एक बेहतरीन संकेत है। मैं हमारे सभी ब्राण्ड्स, यानि वेस्पा, एप्रिलिया और मोटो गुज्ज़ी के बेजोड़ आफ्टर सेल्स एवं सर्विस अनुभव का आश्वासन ग्राहकों को देना चाहता हूँ। इसमें उद्योग की पहली बार हो रही पेशकश और असली स्पेयर पार्ट्स का अच्छा-खासा स्टॉक भी होगा।मैं नई एप्रिलिया आरएस 457 के मालिकों को बधाई देता हूँ। उन्हें मेरी तरफ से शहर एवं शहर से बाहर सुरक्षित एवं उच्च-प्रदर्शन वाली रोमांचक राइड्स के लिये भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’
पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. में 2-व्हीलर मार्केटिंग एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अपूर्व सैगल ने अपनी बात रखते हुए कहा,
‘‘दिल्ली में मोटोप्लेक्स शोरूम को लॉन्च करना भारत में अपनी उपस्थिति सुदृढ़ करने और मोटरसाइकल तथा स्कूटर के शौकीनों को मालिक होने का शानदार अनुभव देने के लिये हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है। दिल्ली हमेशा से मोटरसाइकल कम्युनिटी का हब रहा है और हम तरक्की कर रही इस संस्कृति का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं। यह शोरूम उन शौकीनों के लिये एक हब बनेगा, जो प्रीमियम मोटरसाइकल और स्कूटर का हाथों-हाथ अनुभव लेना चाहते हैं। आज दिल्ली में 51 ग्राहकों को एप्रिलिया आरएस 457 की डिलीवरी, राजधानी में राइडर्स की एक मजबूत कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिये हमारा समर्पण दिखाती है।’’
पियाजियो इंडिया ने ऑफ्टरसेल्स सपोर्ट में बदलाव करने के लिए उद्योग में पहली बार अपने शोरूम्स में एक ऑटो-गाइडेड डायग्नोसिस टूल पेश किया है। इसे पियाजियो ने इन-हाउस ही विकसित किया है। अब तक तकनीशियन मैनुअल तरीके से खराबियों का पता लगाते थे और फिर समाधान के लिये फिजिकल मार्गदर्शक बताते थे। लेकिन ऑटो-गाइडेड डायग्नोसिस टूल से समस्याओं की सटीक पहचान होगी। इससे समय की बचत होगी और सर्विस एफिशिएंसी बढ़ेगी। इसके अलावा, ऑफ्टरसेल्स सर्विस में पियाजियो इंडिया की बारामती में स्थित विनिर्माण इकाई में एक समर्पित सुविधा का विकास शामिल है, ताकि पर्याप्त मात्रा में स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध रहें। यह पार्ट्स इटली में डिजाइन और भारत में विकसित हुए हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहकों को असली स्पेयर पार्ट की उपलब्धता में कोई कठिनाई न हो।
इस फ्लैगशिप मोटोप्लेक्स शोरूम के लॉन्च के साथ, पियाजियो इंडिया उत्तर भारत के बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है। इस प्रकार ग्राहकों को ना सिर्फ प्रीमियम उत्पाद मिलेंगे बल्कि उन्हें राइडिंग तथा ओनरशिप का भी बेजोड़ अनुभव मिलेगा।
मोटोप्लेक्स का पता: भवानी ऑटो मोटोप्लेक्स, ए-17 ग्राउंड फ्लोर, शिंदी कॉलोनी, नारायाणा विहार, नारायाणा, नई दिल्ली, दिल्ली- 110028
पीवीपीएल के बारे में:
पियाजियो ग्रुप की स्थापना 1884 में हुई थी। यह यूरोप में स्कूटर और मोटरसाइकल की सबसे बड़ी निर्माता और उद्योग के विश्व-अग्रणियों में से एक है।
पीवीपीएल इटली के पियाजियो एण्ड सी. एस.पी.ए. की 100% सब्सिडिएरी है, जिसने वाणिज्यिक वाहनों एवं 2-व्हीलर्स का आविष्कार किया है। पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. (पीवीपीएल) आज अपने वाणिज्यिक वाहन एवं 2-व्हीलर वाहनों के अनुभागों से सबका नेतृत्व करती है। देश में 3-व्हीलर कार्गो सेगमेंट की क्रांति कर पियाजियो आज सेवा के कई क्षेत्रों में वैश्विक मानक तय कर रही है। उसके पास मशहूर 2-व्हीलर ब्राण्ड्स, जैसे कि मोटो गुज्ज़ी, वेस्पा और एप्रिलिया भी हैं, जो कि 2-व्हीलर उद्योग के लक्जरी सेगमेंट में आते हैं। पीवीपीएल की विशाल विनिर्माण इकाई महाराष्ट्र के बारामती में स्थित है और कंपनी भारत तथा विश्व के चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिये वाणिज्यिक वाहन तथा 2-व्हीलर्स बनाने की क्षमता पर काम कर रही है।
पीवीपीएल का विजन और मिशन है एक अनोखी, बड़े असर वाली, तेजी से प्रतिक्रिया देने वाली, अभिनव एवं तरक्की पर केन्द्रित कंपनी के तौर पर ख्याति पाना, जिसे उत्कृष्टता के बेजोड़ स्तर के लिये जाना जाए। इसे एक विश्व-स्तरीय कंपनी का दर्जा भी हासिल करना है, जो घरेलू एवं विदेशी बाजारों में ग्राहकों के संतोष के लिये उच्च-गुणवत्ता के उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती और बाजार में लेकर जाती है। ग्राहकों की बेमिसाल परवाह, अत्याधुनिक उत्पादों और कई पुरस्कारों से सम्मानित होने के साथ पीवीपीएल लगातार बढ़ रही है। कंपनी आकांक्षी होने का सबूत देती है और इस सफर में भारत के लाखों लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.