उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कांदू महासंघ के बैनर तले कांदू वैश्य समाज की बैठक
हुई। लोकसभा चुनाव के बीच हुई इस मासिक बैठक में कांदू समाज ने लोकसभा चुनाव में इस बार शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। बैठक में कांदू वैश्य बिरादरी की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
नानपारा थाना क्षेत्र के ग्राम परसा अगैय्य में संपन्न इस बैठक को राजनीतिक लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बहराइच जिले में 13 मई को मतदान है। भारी संख्या में कांदू समाज का वोटर होने के कारण सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर कांदू वोट पर होती है।
बैठक का आयोजन अवध क्षेत्र में कांदू वैश्य समाज के सबसे बड़े संगठन कांदू महासंघ की ओर से किया है। बैठक के संयोजक हीरालाल गुप्ता, रामू गुप्ता, मुनीजर गुप्ता, पवन गुप्ता और मालदार गुप्ता रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनीराम गुप्ता (अगैय्या) ने कहा कि कांदू महासंघ का यह प्रयास सराहनीय है। एक हुए बिना हमारी कोई गिनती नहीं। राजन गुप्ता (नानपारा) ने बिरादरी से अपने बच्चों को कौशल युक्त करने की अपील की।
पवन गुप्ता (बहराइच) ने कहा, हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए....हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी जलनी चाहिए।' ककरहा से आए अंगद गुप्ता और सुनील गुप्ता ने कहा कि अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।
कांदू महासंघ के संगठन संयोजक राजेश गुप्ता (माही इलेक्टिक नानपारा) ने कांदू समाज से अपने पिछले मनमुटाव दूर कर एक होने को कहा। बैठक में अध्यक्षीय भाषण देते हुए मुनीजर गुप्ता (अगैय्या) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रियांशू रवि (नानपारा) ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि कांदू महासंघ एक पेड़ की तरह है। जैसे पेड़ लगाने वाला जानता है कि उसका फल उसे शायद ही मिले लेकिन वह उसे लगाता है, अपने लिए नहीं, अपनी अगली पीढ़ी के लिए। बस वही हम कर रहे हैं।
तेज धूप और तीखी गर्मी के बावजूद बैठक में अतुल गुप्ता (ककरहा), हरीराम (भवनियापुर), राजेश (ताजपुर), अखिलेश (परसा) और अगैय्या से मिठ्ठू लाल, बीरसेन, बाजारू, गुरदायल, पंकज, धर्मराज, महेश, मदन, विश्राम, ठेकेदार, भोला प्रसाद, छत्रपाल, जगराम, ललऊ, हनुमान, राजेश, राजकुमार, बच्छराज, पवन, जगदीश, किशोरी, बलऊ, सुखदेव, रमेश, राम मूरत, भुसैली प्रसाद, संतोष, चंद्रकेश, शिव प्रसाद, ओम प्रकाश, राजित राम, नित्यानंद तथा पारस नाथ समेत भारी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि अवध क्षेत्र में सक्रिय कांदू महासंघ इससे पूर्व तक कांदू वैश्य समाज की पांच मासिक बैठकें और एक होली मिलन समारोह करा चुका है। पहली बैठक नानपारा, दूसरी बोधवा, तीसरी कोला, चौथी गोंदौरा और पांचवी भवनियापुर-रामगढ़ी में हुई थी। होली मिलन समारोह ग्राम बोहरिकापुर में कराया गया था।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.