दोस्तों आज की खबर बड़ी संगीन है। हम बात कर रहे हैं यूपी में योगी के बुल्डोजर राज में चल रहे गुंडाराज की। जिसकी तस्वीर सामने आई है, कहीं और नहीं, योगी सरकार की ठीक नाक के नीचे सूबे की राजधानी लखनऊ में।
जी हां, लखनऊ में दिन-दहाड़े, बीच सड़क एक पिस्टल धारी गुंडा एक कैब ड्राइवर पर पिस्तौल तान कर काफी देर तक उसे बेरहमी से पीटता रहा।
योगी सरकार जहां बुल्डोजर चला कर राज्य में माफियाओं को नेस्तनाबूद करने का दम भरती है वहीं शासन-प्रशासन की नाक के नीचे इस तहर की खुली गुंडागर्दी का नज़ारा देखने को मिल रहा है।
योगी के बड़े-बड़े दावों की पोल तब खुल गई जब राजधानी की फैज़ाबाद रोड पर बीबीडी युनिवर्सिटी के पास एक पिस्टल धारी एसयूवी सवार ने मामूली विवाद के बाद कैब ड्राइवर पर खुले आम जानलेवा हमला कर दिया।
वहां से गुज़रने वाले कुछ लोगों ने राजधानी में खुलेआम हो रही इस गुंडई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे यह मामला सुर्खियों में छा गया।
- वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिक पर क्लिक कीजिए


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.