नाले की खुदाई से भरभराकर गिर गया 3 मंजिला मकान, VIDEO हो रहा वायरल


दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक तीन मंजिला मकान देखते ही देखते सेकेंडों में गिर जाने से इलाके में कोहराम मच गया। कुछ ही पलों में मकान जमीदोंज हो गया और उसके मलबे से धूल का एक गुबार देखने को मिला। दिल दहला देने वाली इस घटना कावीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।


हालांकि राहत की बात यह है कि तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने की इस घटना में किसी के भी मारे जाने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मकान गिरने से पहले पुलिस ने उसके आस पास बैरिकेडिंग लगा कर मकान के आसपास लोगों का आना-जाना रोक दिया था। इस वजह से कोई इसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि इमारत गिरने जमींदोज होने पर आसपास के लोग घबरा कर इधर-उधर भागने लगे।


जानकारी के मुताबिक यह मकान कल्यापुरी के ब्लाक-15 में था। यह तीन मंजिला मकान साढ़े 22 गज का था और मकान मालिक वेद प्रकाश अपने दो भाइयों और माता के साथ यहां रह रहे थे। 


उन्होंने बताया कि करीब तीन बजे मकान के पीछे से चटकने की आवाज आते ही पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने चारों ओर की दुकानों और मकान को खाली करा कर बैरिकेडिंग लगा दी थी।


हाल ही में PWD ने यहां एक नाला बनाने का काम शुरू किया है। नाले की खोदाई के चलते उन्होंने विरोध भी किया था कि मकान के पास आठ से नौ फुट गहरा गड्ढा करने पर मकान को हानि पहुंचा सकती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ