सलमान खान के निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सलमान खान से मिलने उनके घर जाने को लेकर शिंदे सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर गए है। लोग जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं।
सीएम की इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा तीखे कमेंट किए जा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि यही काम अगर महाविकास अघाड़ी की सरकार के सीएम उद्धव ठाकरे ने किया होता तो शिंदे को समर्थन देने वाली भाजपा की आईटी सेल के 8वीं फेल चमन चिरकुट क्या करते और मोदी सरकार के पालतू मीडिया के एंकर क्या हल्ला मचा रहे होते। सत्ता के दलाल एंकरों ने कोहराम मचा दिया होता।
लोगों का कहना है कि सलमान खान से मिलने उनके घर जाकर शिंदे ने सीएम पद की रही सही गरिमा को भी मिट्टी में मिला दिया है। क्या ऐसी ही फायरिंग किसी विपक्षी नेता या आम आदमी के घर के बाहर हुई होती, तो शिंदे उससे मिलने उसके घर जाते क्या ?
जानकारी के मुताबिक शिंदे ने सलमान खान और उनके परिवार से उनके घर पहुंच कर बात की. साथ ही उन्होंने एक्टर को आश्वासन दिया कि उन्हें और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वो किसी भी तरह की अंडरवर्ल्ड की एक्टिविटी को नहीं सहेंगे. भले ही वो कोई बिश्नोई गैंग ही क्यों न हो.
बता दें कि कुछ साल पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकियों के बाद से वह काफी टाइट सिक्योरिटी में रह रहे हैं. सरकार की ओर से उन्हे दी गई भारी सिक्योरिटी के बावजूद 14 अप्रैल को सुबह 4.50 बजे सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान लोगों ने कई राउंड फायरिंग की.
फायरिंग के बाद मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी. दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. बाद में इस हमले की जिम्मेदारी सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.