यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी : सीतापुर के शुभम अव्‍वल, देखिए टॉपरों की लिस्‍ट


माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने आज 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। 


12वीं में कुल 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सीतापुर के शुभम ने 97.80% अंक हासिल कर टॉप किया है। सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में दूसरे स्थान पर छह बच्चे हैं। बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। 


दूसरे स्‍थान पर रहने वालों में अमरोहा की काजल सिंह ने दूसरे स्थान पर रही हैं। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे नंबर पर हैं। सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं, जिन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 


इंटरमीडिएट में छात्रों का का 77.78% पास प्रतिशत रहा। इसमें छात्राओं का 88.4 2% रहा। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च चली थी। इसमें करीब 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 

 

हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।


एक नज़र हाईस्कूल केटॉपरों पर 

1. प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर

2. दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर

3. नव्या सिंह- 98%, सीतापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

    स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर

    दीपांशी सेंगर- 98%

    अर्पित तिवारी- 98%


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ