पीएम मोदी के एक चुनावी भाषण से भाजपा का दोगलापन फिर सामने आ गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मोदी और भारतीय जनता पार्टी दोनों की ही जमकर थू-थू हो रही है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनावी रैली में मोदी ने समाजवादी पार्टी पर अपना उम्मीदवार बदलने को लेकर हमला बोलते हुए कहा गया कि पार्टी “हर घंटे उम्मीदवार बदल रही है”. मोदी ने इसे लेकर सपा के मुखिया पर 'अनिर्णायक नेतृत्व' का कटाक्ष किया था.
अब भाजपा द्वारा इलाहाबाद और बलिया जैसी यूपी की महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार बदलने के बाद लोग मोदी के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लोग मजे ले रहे हैं।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को यूपी की सात लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने मैनपुरी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, मछलीशहर और गाजीपुर से प्रत्याशी का ऐलान किया है.
बीजेपी ने मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर को प्रत्याशी बनाया है. इसके साथ ही बीजेपी ने फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को उम्मीदवार बनाया है.
जयवीर सिंह मौजूदा योगी सरकार में पर्यटन मंत्री हैं. वहीं बलिया से नीरज शेखर मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पुत्र हैं. विनोद सोनकर कौशांबी की सीट से मौजूदा सांसद हैं और प्रवीण पटेल फूलपुर सीट से विधायक हैं.
इसके अलावा मछलीशहर के बीपी सरोज मौजूदा समय में वहीं से सांसद हैं.
बता दें गाजीपुर से पारस नाथ राय पूर्व विधायक रहे हैं.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.