7.7 तीव्रता के तगड़े भूकंप से कांप उठी धरती : 4 की मौत, 50 घायल


एशियाई देश ताइवान में आज सुबह आए जोरदार भूंकप में 4 लोगों की मौत होने और 50 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। 


 अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक इस तगड़े भूकंप के बाद दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप से न्यू ताइपे शहर के झिंडियन जिले में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।


बचावकर्मी धराशाई हुई इमारतों और मलबे में फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। ताइवान में आए भूकंप में अबतक कम से कम चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। बचाव कार्य में जुटी ताइवान की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के मुताबिक हुआलीन काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई। 

 

इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने भूकंप को देखते हुए ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की है। मोबाइल नंबर 0905247906 और ईमेल ad.ita@mea.gov.in जारी किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ