फेसबुक पर साइबर हमला, डाउन हुआ एफबी, इंस्टाग्राम? DDOS अटैक की आशंका, यूजर्स हुए परेशान !


पूरी दुनिया में मंगलवार रात करीब 8.30 बजे फेसबुक डाउन होने से हंगामा मच गया. इसके चलते भारत समेत दुनिया भर के एफबी यूजर्स समाचार लिखे जाने तक अपने खाते में लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं.


यूजर्स कोफेसबुक और इंस्टाग्राम लॉगिन करने में दिक्कत का सामना क्यों हुआ? यह अभी पता नहीं चल सका है. साइबर एक्सपर्ट ने फेसबुक पर DDOS अटैक की आशंका जताई है. हालां‍कि फेसबुक की कंपनी मेटा की ओर से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी या वक्‍तव्‍य सामने नहीं आया है.


बता दें कि DDOS अटैक में बहुत सारे लोग एक साथ सर्वर पर लॉगिन करने की कोशिश करते हैं, जो उसकी क्षमता से ज्यादा होता है, जिसमें ज्यादातर फेक यूजर होते हैं. इसे DDOS अटैक कहत हैं। यह एक कम्प्यूटर रोबोट के जरिये होता है, जिसे BOTS कहते हैं.


भारतीय समय के अनुसा रात के करीब साढ़े आठ बजे दुनिया भर में यूज़र्स ने इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने की शिकायतें कीं. कई यूज़र्स ने इन ऐप्स से खुद-ब-खुद लॉगआउट होने या एरर मेसेज दिखने की बात कही है. 


आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ पर भी हज़ारों यूज़र्स ने आउटेज रिपोर्ट की. यूजर्स ने बताया है कि मेटा के मेसेंजर और थ्रेड ऐप पर भी ऐसी ही दिक्कतें आ रही हैं. हालांकि, करीब 50 मिनट के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने फिर से काम करना शुरू कर दिया.


वेबसाइट के अनुसार, फेसबुक के लिए आउटेज की 300,000 से अधिक रिपोर्टें थीं, जबकि इंस्टाग्राम के लिए 20,000 से अधिक रिपोर्टें थीं. यह वेबसाइट यूजर्स सहित कई स्रोतों से स्थिति रिपोर्ट एकत्र करके आउटेज को ट्रैक करती है. 


इस बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जब मेटा से जानकारी मांगी, तो कंपनी की ओर से इसका कोई भी जवाब नहीं दिया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ