फेडरल बैंक ने अपनी कॉन्टैक्ट लेस पेमेंट की सुविधा को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए "फ्लैश पे" स्मार्ट की-चेन को लॉन्च किया है। इस स्मार्ट की-चेन का उपयोग एनसीएमसी सक्षम मेट्रो स्टेशनों पर किया जा सकता है।
बैंक के मुताबिक यह बैंकिंग सेक्टर इस तरह की पहली सुविधा है। इस एनसीएमसी सक्षम रूपे (RuPay) स्मार्ट की-चेन के इस्तेमाल से संबंधित मेट्रो स्टेशन पर टिकट या कार्ड खरीदने के लिए कतार में खड़े रहने की जरूरत ही दूर हो गई है। इसका इस्तेमाल मेट्रो स्टेशनों और सभी एनसीएमसी-सक्षम पीओएस टर्मिनलों पर किया जा सकता है।
इस सुविधा के जरिए ग्राहक किसी भी पीओएस टर्मिनल पर बिना पिन नंबर डाले 5000 रुपये तक का संपर्क रहित भुगतान कर सकते हैं। इससे अधिक के लेनदेन के लिए उन्हें पिन डालने की जरूरत होगी। इस स्मार्ट की-चेन के जरिये एक दिन में अधिकतम एक लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
फेडरल बैंक की कार्यकारी निदेशक शालिनी वारियर ने बताया कि "फ़्लैश पे" उन्नत तकनीक पर आधारित है। इसमें काफी सहूलियतें है। इसके जरिये यूजर्स को एक साफ-सुथरा और झंझट रहित भुगतान विकल्प मिलता है। फ्लैश पे ग्राहक को केवल एक टैप ( स्पर्श) के साथ सुरक्षित भुगतान करने की अनुमति देता है, जिससे भौतिक कार्ड या नकदी ले जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
नए आविष्कार और नई सुविधा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, “रुपे स्मार्ट की चेन - फ्लैश पे पेश करने के लिए एनपीसीआई के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही हैं। यह ग्राहक को न केवल सुविधा प्रदान करता है बल्कि उनके प्रत्येक डिजिटल लेनदेन में सुरक्षा की मजबूत भावना भी प्रदान करता है। फेडरल बैंक में हमारा अभियान डिजिटल सुरक्षा के साथ भुगतान अनुभवों में नवाचार की निरंतर खोज से प्रेरित है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.