नोएडा में लगी आग : फ्लैट से उठती लपटों ने बिल्डि़ंग को लिया चपेट में


यूपी की औद्योगिक नगरी नोएडा से एक हादसे की खबर आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। गौर सिटी के 16th ऐवेन्यू के एक टावर में सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने ऊपर वाले फ्लैट को भी चपेट में ले लिया। 


गनीमत यह रही कि आग लगते ही फ्लैट में मौजूद लोग सही सलामत बाहर निकल गए। इस कारण किसी की जान जाने या घायल होने की खबर नहीं है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के दस्‍ते ने थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया। 


जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 16 एवेन्यू में भीषण आग की वजह से सोसाइटी में अफरातफरी मची रही। आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट तक पहुंच गई है। 


दो फ्लैट्स में लगी आग से निकले धुएं ने कई टावर को चपेट में ले लिया। धुएं की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत आई। लोग तेजी से भागकर नीचे आ गए। गनीमत रही कि फ्लैट में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 


आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले भी सोसाइटी में आग लगने की कुछ घटनाएं हो चुकी हैं। बता दें कि गौर सिटी की गिनती ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे बड़े प्रॉजेक्ट्स में होती है। गौर सिटी वन और टू में सैकड़ों परिवार बहुमंजिला फ्लैट्स में रहते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ