बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती द्वारा लोकसभा चुनाव अकेले चुनाव लड़ने की बात कहे जाने के बावजूद आचार संहिता लागू होने पर उनके इंडिया अलाइंस में शामिल होने के कयासों के बीच अब बसपा ने अपने चुनावी गठबंधन का ऐलान कर दिया है.
यूपी में अकेले चुनाव लड़ने के बावजूद बसपा देश के अन्य राज्यों में नए साथियों की तलाश में है. इस बीच बसपा को आगामी चुनाव के लिए तेलंगाना में गठबंधन के लिए एक नया साथी मिल गया है. बसपा यहां के. चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी
दोनों दलों ने आगामी चुनाव के लिए गठबंधन में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. बसपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने बीआरएस के मुखिया केसीआर से मुलाक़ात के बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगला संसदीय चुनाव बीआईएस और बीएसपी मिलकर लड़ेंगे.
दोनों के बीच आज सीटों के बटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है. दोनों दलों ने गठबंधन का फैसला ऐसे में समय में लिया गया है जब एक दिन पहले ही बीआरएस ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम का एंलान किया है.
बसपा नेता कांति कल्पि ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें दोनों नेता दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आरएस प्रवीण कुमार पूर्व मुख्यमंत्री बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने जल्द ही होने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा और बीआरएस पार्टियों के बीच गठबंधन के लिए एक साझा प्रेस कांफ्रेंस की.'
बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है. वो न तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा हैं और न ही इंडिया गठबंधन में शामिल हुई हैं. बसपा के सभी सांसदों के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हैं. ऐसे में बसपा सुप्रीमो नई रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.