कानपुर में शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी के लिए जैसे ही रवाना हो रही बारात को दूल्हे की शादी-शुदा प्रेमिका ने रोक कर दूल्हे को गिरफ्तार करवा दिया। इसके बाद दूल्हे के छोटे भाई को दूल्हा बना बारात को रवाना किया गया.
मामला कुछ ऐसा है कि पनकी निवासी एक युवक को 10 वर्ष पूर्व अपने घर में किराये पर रहने वाली शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया था। युवक महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। इधर युवक के स्वजन ने उसकी शादी तय कर दी।
युवक की बारात जब रवाना होने लगी, तो उसकी पूर्व प्रेमिका महिला को इस बात की जानकारी हुई। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
उधर, युवक के पकड़े जाने पर घर वालों ने उसके छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बारात को रवाना कर दिया। पनकी क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में यह आरोप लगाया कि वह 10 वर्ष पूर्व वहीं के एक घर में किराये पर रहती थी। वहां उसके संबंध परिवार के एक लड़के से हो गए।
इसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध किया तो युवक ने उसके पति को धमका कर भगा दिया और उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। महिला ने बताया कि युवक से उसकी एक पांच साल की बेटी भी है। इधर, युवक के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी।
प्रेमी की शादी की भनक लगते ही महिला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची और तहरीर देकर शादी रुकवाने का निवेदन किया। युवती की तहरीर पर आरोपित युवक व उसके परिजन सहित 10 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.