मोदी, शाह ने भाजपा के पार्टी फंड में दिया चंदा, रकम जानकर रह जाएंगे हैरान !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पार्टी फंड में अपनी ओर से चंदा दिया है। भाजपा के कर्ताधर्ता माने जाने वाले सत्‍ता के इन दोनों शीर्ष नेताओं की ओर से पार्टी को दी गई चंदे की रकम जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ही ने पार्टी फंड में महज दो-दो हज़ार रुपये का चंदा दिया है। दोनों की ओर से दिए गए चंदे की रकम का खुलासा होने के बाद लोग इस बात चकित हैं कि सुबह नाश्‍ते में डेढ़ लाख रुपये किलो वाला मशरूम खा कर बीस लाख वाला सूट पहन कर छह करोड़ की कार और 8500 रुपये के हवाई जहाज में घूमने वाले शख्‍स ने पार्टी को महज 2000 रुपये का चंदा दिया है।

इसी तरह दूसरे महानुभाव, जिनका बेटा हजारों करोड़ रुपये की कमाई करने वाले क्रिकेट बोर्ड की कमान संभाले हुए है और जिसकी कंपनी का टर्नओवर धनिया बेचकर महज एक साल में हजार करोड़ के पार चला गया उसने भी पार्टी को केवल 2000 रुपये का चंदा दिया है। 

दो -दो हजार रुपये का चंदा देने वाले इन दोनों नेताओं ने लोगों से पार्टी को सहयोग करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मुझे भाजपा में योगदान देकर और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है। मैं सभी से नमो ऐप के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए दान का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।' 

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का समर्थन अहम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। आइए मिलकर नमो ऐप का उपयोग करके 'डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग' को एक राष्ट्रव्यापी अभियान बनाएं।

बता दें कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने अन्‍य सभी राजनीतिक दलों से पहले ही अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ