ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण माना जाने वाला ग्रह शनि है. यही वजह है कि ज्योतिष के नौ ग्रहों में से केवल शनि देव के ही मंदिर हमें देखने को मिलते हैं. इस कारण लोग अपनी कुंडली में शनि की स्थिति और समय के साथ उसकी चाल व परिवर्तनों पर नजर रखते हुए उसके अनुरूप उपाय करते हैं.
आगामी 18 मार्च को न्याय के देवता शनि महाराज का उदय होने जा रहे हैं. शनि अपनी राशि कुंभ में उदय होंगे. शनि के साल 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश किया था. अगले 5 दिन में इन 3 राशियों का भाग्य चमकने वाला है.
वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह समय शानदार होने वाला है. घर-परिवार में सुख-शांति का महौल रहेगा. आपके अटके हुआ काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं. आने वाला समय आपके पक्ष में रहेगा. शनि न्याय के देवता, आपके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं. इसीलिए आप पूरे मनोयोग से अपना कर्म करें और फल की चिंता ना करें.
तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों के लिए शनि देव आने वाले समय में शुभ परिणाम लेकर आने वाले हैं. विद्यार्थियों के लिए ये समय खासतौर पर बहुत अच्छा रहेगा. इसके अलावा आप अगर किसी बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो जिस काम को करेंगे उसमें आप सफलता पा सकते हैं. आपके प्रेम की राह में आ रही अड़चने दूर हो जाएंगी.
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को शनि के उदय होने से लाभ ही लाभ मिलने वाला है. आपका कोई दोस्त आपकी मदद के लिए आगे बढ़कर आएगा. आप भी हमेशा लोगों की मदद के लिए अपने हाथ को आगे रखें. आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे थे, तो आपकी सेहत में अब सुधार आएगा.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.