मोदी-शाह के गुजरात में BJP को लगा ' डबल झटका' दो उम्‍मीदवारों ने वापस लिया नाम : बुलंद हो रहे बगावत के सुर !


नरेंद्र मोदी देशभर में घूम-घूम कर चुनावी सभाओं में अबकी बार चार सौ पार चिल्‍ला रहा है, पर खुद उसके गृह राज्‍य में चुनाव से पहले भाजपा की नैया डोलती, हिचकोले खाती नजर आ रही है.

 

मोदी शाह के गढ़ गुजरात में आज भाजपा कोदोहरा झटका लगा,जब  एक साथ उसके दो उम्‍मीदवारों ने पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इससे पहले भोजपुरी गायक पवन सिंह भी बीजेपी के टिकट पर बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर चुका है.


जानकारी के मुताबिक वडोदरा लोकसभा सीट से सांसद रंजन भट्ट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. बताया जाता है कि रंजन भट्ट के नाम के ऐलान के साथ ही वडोदरा बीजेपी में नाराजगी बढ़ी थी. 


इसके अलावा साबरकांठा के उम्मीदवार ने भी चुनाव ना लड़ने की अनिच्छा दिखाई थी. भीखाजी ठाकोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके निजी कारणों से चुनाव लड़ने में अनिच्छा दिखाई है. 


हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी में स्‍थानीय स्‍तर पर दोनों उम्‍मीदवारों के प्रचंड विरोध के बाद केंद्रीय नेतृत्‍व ने खुद ही इन प्रत्‍याशियों को चुनाव न लड़ने का इशारा किया है, ताकि इनके इनकार की आड़ में वह अपनी बेज्‍जती कराए बिना अब दूसरे उम्‍मीदवार उतार सकें.


असल में वडोदरा और साबरकांठा सीट से बीजेपी उम्मीदवारों ने निजी कारणों का हवाला देकर उम्मीदवारी वापस ले ली है. दोनों ने शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्ति की.


वडोदरा सीट से इस बार भी टिकट पाने वाली मौजूदा सांसद रंजन भट्ट ने घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं. बीजेपी के कुछ वर्गों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध हुआ है. इसके तुरंत बाद साबरकांठा से पार्टी के उम्मीदवार भीकाजी ठाकोर ने भी चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई. 


भट्ट ने तर्क दिया कि मैं रंजनबेन धनंजय भट्ट निजी कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं. ठीक इसी तरह ठाकोर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते. 


भीकाजी ठाकोर जहां निजी कारणों से चुनाव न लड़ने की बात कही, वहीं. भट्ट को वडोदरा लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के बीजेपी के फैसले की आलोचना करते हुए शहर के कई स्थानों पर बैनर लगने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह फैसला किया है. 


दिल्‍ली में बैठे मोदी और शाह द्वारा प्रत्‍याशियों के चयन में बीजेपी के स्थानीय नेताओं से कोई राय लिए बिना अपनी ओर से मनमाने ढंग से प्रत्‍याशी थोपे जाने के कारण काफी असंतोष देखने को मिली रहा है.  


मोदी-शाह द्वारा मनमाने ढंग से भट्ट और ठाकोर को उम्मीदवार बनाए जाने पर स्‍थानीय नेताओं ने अप्रसन्‍नता जताई थी. वडोदरा से तीसरी बार उम्मीदवार के रूप में भट्ट के नाम की घोषणा के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय महिला शाखा की उपाध्यक्ष ज्योतिबेन पंड्या ने पार्टी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ