जानकारी के मुताबिक भाजपा के स्थानीय नेता ने बीच सड़क महिला टीचर के कपड़े फाड़ कर उसके प्राइवेट पार्ट्स के साथ भी छेड़छाड़ की। मामला बाणगंगा का बताया जा रहा है। भाजपा नेता की दरिंदगी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला 21 मार्च का है।
टीचर के साथ मारपीट करने वाला शख्स बीजेपी का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला टीचर द्वारा अपना घर बेचने से इनकार करने से बौखलाए भाजपा नेता ने उसके साथ यह कांड किया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बीजेपी नेता का परिवार महिला टीचर के साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान महिला नीचे गिर जाती है, जिसके बाद बीजेपी नेता का परिवार वापस घर में घुस जाता है।
पीड़िता टीचर ने अपनी एफआईआर में बीजेपी नेता के परिवार पर गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महिला टीचर ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिससे बीजेपी नेता के परिवार ने उसके साथ मारपीट की।
महिला टीचर ने आत्महत्या की भी धमकी दी। उपुलिस ने मामले में आईपीसी 1860 की धारा 323, 294,506 और 34 के तहत FIR दर्ज की है। दोनो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.