बड़ा हादसा : बारात से लौट रही कार ट्रैक्‍टर से टकराई, 7 लोगों की मौके पर मौत


बिहार के खगड़िया जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां बारात से लौट रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 बच्चों सहित 7 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक हादसा खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके में हुआ। बारात से लौट रही एसयूवी और ट्रेक्टर के बीच एनएच- 31 पर भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पसराहा थाना पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।


घटना के बाद मृतक के परिजनों और बिठला गांव में कोहराम मच गया है। हादसे में घायल 4 लोगों को स्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ