भाजपा के इस पूर्व मुख्यमंत्री 17 साल की लड़की ने लगाया ये सनसनीखेज आरोप, POCSO एक्‍ट में मामला दर्ज

Former Karnataka Chief Minister and senior BJP leader BS Yediyurappa accused of POCSO sexual harassment

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता 81 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO) के तहत बेंगलुरु में मामला दर्ज किया गया है। 


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले येदियुरप्पा के ऊपर लगे इस संगीन आरोप से भाजपा को राज्‍य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे, विवादों से येदियुरप्पा का नाता पुराना है। उनके ऊपर समय-समय पर कई तरह के गंभीर आरोप लगते रहे हैं और भ्रष्‍टाचार के आरोपों के चलते ही उन्‍हें अपनी सीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी थी।


मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि 17 वर्षीय शिकायतकर्ता अपनी मां के साथ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन गई थी, जहां प्राथमिकी दर्ज की गई थी। येदियुरप्पा पर POCSO अधिनियम की धारा 8 और भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 354 A के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


सूत्रों ने बताया कि यौन उत्पीड़न की कथित घटना 2 फरवरी, 2024 को हुई थी, जब मां और शिकायतकर्ता यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने गए थे। येदियुरप्पा ने अभी तक शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


POCSO अधिनियम के तहत सजा उस धारा पर निर्भर करता है, जिसके अंतर्गत अपराध आता है। उदाहरण के लिए, धारा 4 के तहत, 16 साल से कम उम्र के बच्चे के यौन उत्पीड़न के लिए अदालत द्वारा तय की गई न्यूनतम सजा 20 साल की जेल और जुर्माना है।

Former Karnataka Chief Minister and senior BJP leader BS Yediyurappa accused of POCSO sexual harassment


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ