ममता को झटका : लोकसभा चुनाव से पहले ही TMC की इस खूबसूरत सांसद ने दिया इस्तीफा


पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी को लोकसभा चुनाव से पहले ए‍क और सियासी झटका लगा है। बीजेपी और सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीच राज्‍य में बढ़ते टकराव के बीच टीएमसी से एक बड़ी खबर सामने आई है। TMC की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 


मिमी चक्रवर्ती ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को इस्तीफा सौंप दिया है। पार्टी की युवा सांसद मिमी को अपने बेबाक अंदाज और खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। बीते दिनों पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा की सांसदी जाने के बाद टीएमसी को यह दूसरा झटका लगा है। 


हालांकि, ममता ने अभी मिमी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। जादवपुर से सांसद मिमी का कहना है कि स्थानीय तृणमूल नेतृत्व के साथ उनके मतभेद गहराते जा रहे हैं। इसे देखते हुए उन्‍होंने इस्‍तीफा देने का फैसला किया है। 


मिमी चक्रवर्ती ने इस्तीफा देने के बाद कहा, "राजनीति मेरे लिए नहीं है, राजनीति में अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको उसका प्रचार करना होता है। राजनीति के साथ-साथ मैं एक अभिनेता के रूप में भी कार्य करती हूं, मेरा दायित्व दोनों तरफ एक समान बनता है। कोई राजनीति में आता है, तो आप काम करें या न करें आपको भला-बुरा कहा जाता है।''


टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि मुझे जो परेशानी है उसे लेकर मैंने ममता बनर्जी से बात की है। जिस पार्टी ने मुझे आगे आने का मौका दिया मैं अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले देना चाहती हूं। 2022 में भी मैंने एक बार अपने सांसद पद से इस्तीफे को लेकर दीदी से बात की थी। तब उन्होंने इसे नामंजूर कर दिया था। दीदी जो कहेंगी, उसके बाद ही मैं आगे की प्रक्रिया को पूरा करूंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ