दिल्‍ली में बड़ा हादसा : JLN स्‍टेडियम का पंडाल ढहा, कई घायल, दर्जनों लोग दबे

देश की राजधानी नई दिल्ली के मशहूर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा बड़ा हादसा हो गया. स्टेडियम के गेट नंबर 2 के गेट पर एक पंडाल गिर गया. हादसे में कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं. कई लोगों के दबने की आशंका है, जिन्‍हें पंडाल का मलबा हटा कर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है.

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास लॉन में काम चल रहा था, जिसका एक हिस्सा ढह गया. हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. हादसे में घायल  8 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है.


दिल्ली के अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें फोन पर जेएलएन स्टेडियम में एक अस्थाई ढांचा ढहने की सूचना मिली. घटनास्थल से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. ज्‍यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.


हादसे के चश्मदीद शख्स ने बताया कि वह जेएलएन स्टेडियम में बतौर गार्ड काम करते हैं. पंडाल लगाने का काम चल रहा था. इस दौरान वहां कुछ मजदूर खाना खा रहे थे, तभी अचानक से पंडाल गिर गया और वे सभी उसके नीचे दब गए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ