पत्‍नी को लगा Instagram पर Reel बनाने का चस्‍का, परेशान होकर पति ने उठाया ये खतरनाक कदम !


लोगों को जोड़ने और मनोरंजन के लिए बना सोशल मीडिया किस तरह लोगों की जिंदगी तबाह करने का माध्‍यम बनता जा रहा है और घरों में इसके कारण कैसा कलह पैदा हो रहा है, इसकी मिसाल पेश करती एक खौफनाक घटना सामने आई है। 

कर्नाटक के चामराज नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स बनाने की आदत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है शख्‍स ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी. 


जानकारी के मुताबिक यह मामला हनुरू इलाके का है, जहां 34 वर्षीय मृत युवक अपनी पत्नी के साथ रहता था. परिवार चलाने के लिए वह कुली का काम करके जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहा था, पर उसकी की पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का चस्‍का लग गया था 


पत्नी को लगता था कि रील्‍स के जरिये फेमस होने पर उनकी जिंदगी बदल जाएगी. यही सोच कर वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी. यह बात बात उसके पति को बिल्‍कुल पसंद नहीं थी. इसलिए रील्स बनाने को लेकर आए दिन उनके बीच झगड़ा होता था. 


पति ने कई बार सोशल रील बनाने को लेकर मना किया। लेकिन, इसकी परवाह किए बिना पत्नी इंस्टाग्राम पर हद से ज्‍यादा एक्टिव रहती थी. ऐसे में पत्नी की इस आदत से तंग आकर युवक ने गुरुवार को पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 


पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ