भारत जोड़ो यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं। जिला कोर्ट ने उनको समन जारी कर दिया है। उन्हें मानहानि के मुकदमे में कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी को 20 फरवरी सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। मानहानि के मुकदमे से जुड़ा यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर किया गया था।
राहुल की कोर्ट में पेशी के चलते उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फ़रवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी।
बहरहाल आज के कार्यक्रम के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी निर्धारित शेडयूल के अनुसारशाम 4 बजे बाबूगंज, अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में सियासी पारा फिर चढ़ता नजर आ रहा है। एक तरफ आज जहां अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ काफी समय बाद अमेठी आ रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी भी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.