नौकरी मांगने अस्‍पताल पहुंची नर्स को केबिन में ले जाकर डॉक्‍टर ने किया ऐसा घिनौना काम !


डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, पर इस भगवान ने हैवान वाली हरकत कर डा़ली. मामला असम के लखीमपुर जिले का है, जिसमें अपने सफेदपोश पेशे की आड़ में डॉक्‍टर ने एक नर्स के साथ घिनौनी हरकत की. 

असम के लखीमपुर जिले में एक नर्स एक अस्पताल में नौकरी की आस लिए गई. वहां उसे उस अस्पताल के मालिक और सबसे सीनियर डॉक्टर से मिलने के लिए कहा गया. इधर-उधर की बातें करने के बाद वो उसे अपने केबिन में ले गया. कुछ ही देन में डॉक्टर महिला नर्स के एकदम करीब आ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. 


वह उसे जबरन दबोच कर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा. महिला खुद को उसके चंगुल से छुड़ा कर जैसे-तैसे चिल्लाते हुए उसके केबिन से निकलकर भागी. अस्‍पताल से अपनी इज्‍जत बचाकर भागने के बाद वह अपने परिजनों के साथ वो स्थानीय थाने पहुंची. 


उसने थाने में पूरी आपबीती थाना प्रभारी को सुनाई. इसके बाद महिला की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. 


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की छेड़छाड़ और बलात्कार के प्रयास की पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्‍टर की गिरफ्तारी की गई है. उसपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अब आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ