बेकार गई स्‍मृति की सजाई 'फील्डिंग' अमेठी में राहुल को देखने उमड़ पड़ा जन सैलाब !


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची, जो उनके रास्‍ते में पहले से घात लगाकर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पूर्वनियोजित योजना के तहत 'राहुल गांधी वापस जाओ' और 'जय श्रीराम'  के नारे लगाए. स्‍थानीय सांसद स्‍मृति इरानी ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा. इस सबके बावजूद ए‍क लंबे अर्से बाद अपन पूर्व सांसद राहुल गांधी को देखने के लिए अमेठी की जनता सड़कों पर उमड़ पड़ी और उत्‍साह के साथ उनका स्‍वागत किया. 


राहुल गांधी की यात्रा को फीका करने की कोशिशें नाकाम नज़र आईं. रंग में भंग डालने के लिए भाजपा ने आज ही बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा ज्‍वाइन कराने का कार्यक्रम रखा था, पर बड़ी कोशिशों के बावजूद महज 20 कार्यकर्ता उसके हाथ लगने से दांव उल्‍टा पड़ गया.


राहुल की यात्रा को लेकर अमेठी के लोगों में दिख रहे जोश ने भाजपा की घंटी पहले ही बजा रखी थी. इसी के मद्देनज़र स्‍मृति इरानी को एक हफ्ते पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र में डेरा जमाने के लिए भेजा गया. उन्‍होंने अपनी ओर से काफी फील्डिग भी सजाई, पर इस घेरेबंदी का कोई खास असर राहुल की यात्रा को लेकर लोगों के उत्‍साह पर नहीं पड़ा. 


न्याय यात्रा के 725वें दिन राहुल गांधी अमेठी पहुंचे, तो उन्‍हें देखने जैसे पूरा शहर उमड़ पड़ा. करीब डेढ़ घंटे के रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली. यात्रा के इस स्‍वागत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले भी बुलंद नज़र आए.


करीब ढाई बजे जैसे ही यात्रा के अमेठी की सीमा में दाखिल होने की जानकारी सामने आई, हर कोई नारेबाजी करने लगा. बड़ी संख्‍या में एकत्र कार्यकर्ताओं का हुजूम । यात्रा के आते ही नारा लगाने लगा 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया.' 


करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे काफिले के साथ राहुल गांधी ने गौरीगंज में एक किलोमीटर की पदयात्रा की। इसके बाद उन्होंने बाबूगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ रहे। जनसभा में राहुल ने कहा, अगर आप लोग जागोगे नहीं, तो भूखे मारे जाओगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ