अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने लंदन के एक हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है। जिसका नाम अकाय रखा है। क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की।
विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, "अत्यधिक खुशी और पूरे दिल से प्यार के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाए और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है! "
हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।" कोहली और अनुष्का दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। वामिका का जन्म 2021 में हुआ था।
कोहली की इस खुशखबरी भरी पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस, क्रिकेटर से लेकर सेलेब्स तक स्टार कपल को मुबारकबाद दे रहे हैं। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, 'कांग्रेचुलेशन।' वीरेंद्र सहवाग ने दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट किया ''बहुत-बहुत बधाई विराट।''

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.