डाल काटने के विवाद में कलयुगी भाई ने बड़े भाई को पीटकर मार डाला



कलियुग में रिश्‍तों का मोल नहीं रह गया है। छोटी-छोटी बातों पर लोग अपने ही सगे-संबंधियों की जान के दुश्‍मन बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के सुल्‍तान पुर जिले में देखने को मिला, जहां मामूली से विवाद में छोटे भाई ने अपने ही सगे भाई की पीटकर हत्‍या कर डाली। 


जानकारी के मुताबिक राम मिलन पुत्र रामजग यादव की उसकेछोटे भाई राज नाथ ने  पीट पीट हत्या कर दी। घटना जयसिंहपुर थानाक्षेत्र के मेहदिया गांव में हुई। छोटे भाई राज नाथ ने पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद के चलते अपने बेटे और पत्नी के साथ किया बड़े भाई पर हमला कर दिया । 


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तीनों आरोपियों ने सरिया-लाठी से रामजग पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से बुरी तरह घायल हुए बड़े भाई ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


घटना का कारण घर की सरिया में स्थित टीन शेड पर लटक रही डाल काटने को लेकर हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। डाल को काटने को छोटा भाई मना कर रहा था,  जिसको लेकर विवाद बढ़ा और दो सगे भाइयों के बीच खून की होली हो गई।


बीच-बचाव के लिए आए मृतक के पिता को भी उसके छोटे बेटे और बहू ने मार कर लहू लुहान कर दिया गया जो, अस्पताल में भर्ती है। दोनों पक्ष के घर अगल-बगल में ही हैं। और हत्‍या मृतक के घर के सामने हुई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ