शादी में दूल्‍हा-दुल्‍हन ने खुद को लगा ली आग, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान !


शादी को खास और यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं, पर एक कपल ने तो इसके लिए सारी हदें पार कर अपनी जान जोखिम में डाल दी। जोड़े ने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद लोग वाकई हैरान रह गए। उनके रिश्तेदारों का कहना है कि वह इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। 

लोगों को सरप्राइज देकर अपनी शादी को यादागार बनाने के लिए इसके लिए इस जोड़े ने शादी के दौरान खुद को आग लगा ली। फिल्म इंडस्ट्री में स्टंट डबल्स के रूप में स्‍टंट सीन में बड़े स्‍टार्स के डुप्‍लीकेट के तौर पर काम काम करने वाले इस कपल ने जानबूझकर खुद को आग लगा ली, क्‍योंकि उन्‍होंने पहले से तय कर रखा था कि जब वे शादी के बंधन में बंधेंगे तो कुछ 'विस्फोटक' करेंगे। हालांकि कुछ ही देर में वहां पहले से तैयार रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझा दी गई।


गेब जेसोप और एम्बाइर बामबीर फिल्म इंडस्ट्री में स्टंट डबल्स के रूप में काम करते थे और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। दोनों येलोस्टोन और हेरेडिटरी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। दोनों का कहना है कि अपने शरीर पर आग लगाने का कारनामा करके उन्‍होंने अपनी जिंदगी के इस महत्‍वपूर्ण दिन को बेहद खास और यादगार बना लिया। 


दोनों के  इस खतरनाक और हैरान करने वाले स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा 'ओह, खतरनाक भूमिकाएं निभाने वाले स्टंटमैन की शादियां अलग होती हैं। आप दोनों को सैकड़ों वर्षों की खुशियों की शुभकामनाएं।' एक अन्य यूजर्स ने लिखा,'यह देखकर अच्छा लगा कि ये 2 स्टंट डबल्स अपने जीवन के अगले चरण की दिलचस्प शुरुआत कर रहे हैं। एक यूज़र ने पूछा कि इनके बालों में आग कैसे नहीं लगी?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ