पति-पत्नी के बीच झगड़ा तो होता ही रहता है, पर अकसर वो इसे घर की चहरदीवारी के भीतर ही सीमित रखते हैं, पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी सरेआम सड़क किनारे एक गंदे नाले में कूदकर एक-दूसरे से मारपीट करते नज़र आ रहे हैं।
इस झगड़े की वजह भी बेहद मामूल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी बाइक पर एक साथ जा रहे थे। जाते-जाते बाइक में तेल खत्म हो गया, जिस वजह से पत्नी गुस्से में लाल हो गई और पति की जमकर कुटाई कर दी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति को एक लात मारती है, जिससे पति बाइक सहित नीचे गिर जाता है। पति ने जब अपना बचाव करना चाहा तो पत्नी उसे लेकर सड़क किनारे बह रहे गंदे नाले में उतर गई।
इसके बाद पत्नी ने नाले में पति की जमकर कुटाई की। पति ने भी इस दौरान हाथों से ही पत्नी को जवाब दिया। नाले में ही दोनों जानवरों की तरह लड़ते दिखे। तभी वहां से गुज़र रहे एक शख्स ने अपने मोबाइल से इनका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया।
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 21 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो में कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें अरेंज मैरिज पसंद तो है, लेकिन क्या होगा अगर ऐसी पत्नी मिल जाए? किसी ने लिखा कि अच्छा है कि वो कुंवारे हैं, ऐसी पत्नी से तो कुंवारा होना अच्छा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.